फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पिंगलों में ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त भाजयुमो क जिला मंत्री सहित दो की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
भाजयुमो के जिला सह मंत्री बलंवीर बिष्ट उर्फ जगदीश बिष्ट - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलों में एक कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में भाजयुमो के जिला सह मंत्री और एक युवक की मौत हो गई। प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। डीएम अनुराधा पाल ने दोनों शवों का तहसील मुख्यालय में ही पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एक अल्टो कार गोमती घाटी के छत्यानी से गरुड़ की ओर आ रही थी। भकुनधार नर सिंह मंदिर के पास अचानक असंतुलित होकर कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। कार चला रहे भाजयुमो के जिला सहमंत्री बलबीर बिष्ट उर्फ जगदीश बिष्ट (36) निवासी छत्यानी और उनके साथी मंगल नाथ पुत्र राम नाथ (47) निवासी रौल्याना की मौके पर मौत हो गयी। कार हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम गरुड़ आरके पांडे, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, राजस्व उप निरीक्षक संजय कुमार, प्रकाश सिंह घटना स्थल को रवाना हुवे। एसडीएम ने बताया कि शवों को निकालने का कार्य चल रहा है।
ब्लॉक प्रमुख बिष्ट की मांग पर डीएम अनुराधा पाल ने शवों का पोस्टमार्टम बैजनाथ चिकित्सालय में कराने के निर्देश प्रभारी सीएमओ बागेश्वर हरीश पोखरियाल को दिये। मृतकों के परिजनों ने शवों का अंतिम दर्शन कराने बाद सोमवार को पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, देवेंद्र परिहार, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह किरतमोलिया ने घटना पर गहरा दु:ख जताया है।
विज्ञापन

हादसा होने पर नजदीकी अस्पताल में ही होगा पोस्टमार्टम
पिंगलों कार दुर्घटना के मृतकों का पोस्टमार्टम मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में सोमवार को होगा। डीएम अनुराधा पाल ने बताया कि हादसे में मरने वाले लोगों का पोस्टमार्टम पास के ही अस्पतालों में कराने की व्यवस्था कराई जा रही है। डीएम ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने को जिला अस्पताल से डॉक्टरों की टीम भेजी जायेगी। संवाद

मंगल नाथ फाइल फोटो- फोटो : GARUD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें