फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नाबालिग के गर्भ में पल रहे दो बच्चे

Thu, 25 Sep 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

बागेश्वर में नाबालिग के गर्भवती होने के मामले में मेडिकल रिपोर्ट से दो शिशुओं के गर्भ में पलने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी को वन स्टॉप सेंटर में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर। नाबालिग के गर्भवती मामले में नया मोड़ आ गया है। मेडिकल रिपोर्ट में गर्भ में दो शिशुओं के पलने की बात सामने आई है। फिलहाल किशोरी को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन

विगत मंगलवार को जिला अस्पताल में जांच कराने आई गर्भवती किशोरी को पुलिस ने वन स्टाॅप सेंटर में भेजा था। बुधवार को मामले में कपकोट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया। चिकित्सक गायत्री पांगती ने मेडिकल किया तो उसके गर्भ में दो शिशुओं के होने का पता चला। किशोरी की बाल कल्याण समिति ने काउंसलिंग भी की।
एसपी चंद्रशेखर आर घोडके ने बताया कि किशोरी का मेडिकल करा लिया है। उसकी काउंसलिंग भी हुई है। मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस जरूरी विधिक कार्रवाई कर रही है। वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी षष्ठी कांडपाल ने बताया कि किशोरी को फिलहाल सेंटर में ही रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें