फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नगर निगम की पार्किंग में खड़ी दो कारों मेंं लगी आग

Wed, 08 Oct 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
नगर निगम की पार्किंग में जलती हुई कार से निकलती लपटें। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भैरव मंदिर के पास स्थित नगर निगम के कांप्लेक्स की पार्किंग में लंबे समय से खड़ी दो कारों में आग लग गई। एक ऑल्टो कार जलकर राख हो गई है और स्विफ्ट कार को भी नुकसान पहुंचा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अराजकन तत्वों ने कार को आग लगाई होगी।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम नगर निगम के कांप्लेक्स में स्थित पार्किंग में खड़ी दो कारों में आग लग गई। सूचना पाते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। करीब पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, इस कारण आग के कारणों का पता नहीं लग पा रहा है। पार्किंग में लगे फायर एक्सटिंग्यूशर भी खराब चल रहे थे। जिस कारण आग को बुझाने में देरी हुई। किसी तरह फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी तब तक ऑल्टो कार जलकर खाक हो गई थी।
कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों कारें लंबे समय से कांप्लेक्स की पार्किंग में खड़ी थीं। उन्होंने बताया कि कांप्लेक्स की पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से अभी तक आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। उन्होंने पता कि स्विफ्ट कार का नंबर यूके01ए 4900 है। पूरी तरह जल चुकी ऑल्टो कार का नंबर पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

नशेड़ियों का अड्डा बन गई है पार्किंग
नगर निगम के कांप्लेक्स में स्थित पार्किंग नशेड़ियों का अड्डा बन गई है। यहां शराब की बोतलें आदि बिखरी पड़ी हैं। लोगों ने पुलिस से नगर में घूम रहे अराजक तत्वों को पकड़कर कार्रवाई की मांग की थी। बीते दिन माल रोड स्थित दानपुर भवन के पास एक स्कूटी के गायब होने की चर्चाएं भी खूब रही। बताया जा रहा है कि स्कूटी ले जाने वाला व्यक्ति अगले दिन सुबह जिस स्थान से स्कूटी को ले गया था वहीं उसे खड़ा कर चला गया था।
फायर रिस्क जांच को लेकर भी उठ रहे हैं सवाल
पार्किंग में फायर एक्सटिंग्यूशर खराब होना गंभीर है। बीते कुछ दिनों से फायर सर्विस की टीम जिले के सरकारी और निजी संस्थानों में फायर रिस्क की जांच कर लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी जा रही है। दूसरी ओर पार्किंग में लगे फायर एक्सटिंग्यूशर की जांच नहीं की गई। जिला अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र कुंवर का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट कोट-
पार्किंग में खड़े वाहनाें में किन कारणों से आग लगी इसकी जांच की जाएगी। अराजक तत्वों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा
इनसेट कोट-
जब कांप्लेक्स बनाया गया था तब कैमरे लगाए गए थे। आग बुझाने फायर एक्सटिंग्यूशर भी लगाए गए थे। पार्किंग संचालनकर्ता से बात की जाएगी। - लक्ष्मण सिंह भंडारी, उप नगर आयुक्त अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें