फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा में डूबकर दो भाइयों की मौत

विज्ञापन
घटना स्थल पर जमा लोग और रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मासी में रामगंगा में डूबने से चचेरे-तहेरे दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों इसी विकासखंड की ग्राम पंचायत नौगांव अखोड़िया के रहने वाले थे और मंगलवार सुबह ही रिश्तेदारी में मासी पहुंचे थे। 

विज्ञापन


नौगांव अखोड़िया निवासी अजय मेर (18) पुत्र सोबन सिंह मेर और इसी गांव के योगेंद्र मेर (17) पुत्र रतन सिंह मेर मंगलवार की सुबह रिश्तेदारी में मासी के सोमनाथ कालोनी में गए थे। सुबह करीब दस बजे दोनों एक अन्य युवक के साथ नदी में नहाने चले गए। सोमनाथेश्वर मंदिर के निकट दोनों युवक तैरने के लिए नदी में कूदे जबकि तीसरा नदी के तट पर खड़ा रहा।

जब दोनों काफी देर तक नदी से बाहर नहीं निकले तो साथ गए तीसरे युवक ने शोर मचाया। इस पर लोगों के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई।  पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक अजय और योगेंद्र दोनों की मौत हो चुकी थी। अजय और योगेंद्र चाचा-ताऊ के बेटे थे। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मासी चौकी पुलिस प्रभारी बीआर पौरी ने तहसीलदार सतीश बर्थवाल, थानाध्यक्ष रमेश बोहरा और युवकों के परिजनों की मौजूदगी में शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें