फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पुलिस को चकमा देने के लिए गांजे को बताया सब्जी, काम नहीं आई चालाकी; चचेरे-तहेरे भाई गिरफ्तार

Tue, 20 May 2025 01:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

मौलेखाल में लाखों के गांजे के साथ चचेरे-तहेरे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से लाखों रुपये कीमत का 16.895 किलो गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
गांजे के साथ चचेरे-तहेरे भाइयों को गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के मौलेखाल में नशे के धंधे में लिप्त चचेरे-तहेरे दो भाइयों की चालाकी काम नहीं आई और दोनों पकड़े गए। उन्होंने पिकअप में रखे कट्टों में सब्जी बताकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सतर्कता से दोनों गिरफ्तार हो गए। उनके कब्जे से लाखों रुपये कीमत का 16.895 किलो गांजा बरामद हुआ है।

मामला जिले के सल्ट थाना क्षेत्र का है। रविवार को थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चिमटाखाल सड़क पर मरचूला के पास चेकिंग की तो पिकअप की भी चेकिंग हुई। पिकअप चालक विशाल सिंह और परिचालक भूरे से पायदान के पास रखे कट्टों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कट्टों में सब्जी बताकर पुलिस से बचने की कोशिश की लेकिन शक होने पर पुलिस ने दोनों कट्टों को खुलवाकर देखा तो उनमें 16.895 किलो गांजा मिला।

पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों विशाल सिंह (22 वर्ष) और भूरे (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई। वाहन सीज कर दिया गया।

थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि दोनों आरोपी चचेरे-तहेरे भाई हैं जो ग्राम वजीरगंज रेहड़िया, थाना वजीरगंज जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और इनका हाल निवास रामनगर जिला नैनीताल है। उन्होंने बताया कि ये लोग गांजे को सराईखेत से रामनगर ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है और गांजे की खरीद के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें