फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: महिला को घर में घुसकर धमकाया, दो युवकों पर केस दर्ज

Tue, 29 Apr 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के खत्याड़ी निवासी विधवा महिला ने पड़ोसी युवकों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि जांच की जा रही है। खत्याड़ी निवासी सविता गैड़ा पत्नी स्व. गोधन सिंह ने तहरीर में बताया कि वह अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ अकेले रहती है। पड़ोसी उमा देवी से कुछ कहासुनी हो गई थी। उमा ने अपने देवरों की सहायता से बेस पुलिस चौकी से दो पुलिस कर्मचारी बुलाए। दोनों पक्षों को समझाकर वह लौट गए। पुलिस कर्मियों के जाने के चंद मिनटों बाद ही उमा देवी के देवर बबलू सिंह व देवेंद्र सिंह नेगी ने रात करीब साढ़े नौ बजे 15-20 लोगों को उसके आंगन में बुलाकर उसका घेराव कर दिया और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एक ने खुद को सड़का का ग्राम प्रधान बताते हुए धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें