फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बेस अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर गए, अल्ट्रासाउंड ठप

Mon, 28 Apr 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 मेडिकल कॉलेज अधीन बेस अस्पताल । संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज अधीन बेस अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से आठवें दिन भी अल्ट्रासाउंड ठप रहा। सोमवार को भी अस्पताल में 20 से अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचे। रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से उन्हें सात किमी की दूरी तय कर जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन




साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को खुले बेस अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां लोधिया, सैनार, पहल, खत्याडी, चामू, बरसीमी सहित अन्य जगहों से 20 अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल पहुंचे। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से मरीजों को निराश लौटना पड़ा। कुछ मरीजों को मजबूरी में जिला अस्पताल का रुख करना पड़ा।
केस 1

चामू निवासी कमला देवी ने बताया कि पेट में दर्द होने से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बेस अस्पताल पहुंची। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने की जानकारी नहीं मिलने से उन्हें जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन


केस -2
सैनार की कविता नेगी ने बताया कि पेट दर्द की परेशानी को लेकर परिजनों को लेकर वह बेस अस्पताल आई थीं। रेडियोलॉजिस्ट न होने से उन्हें निजी केंद्र जाना पड़ा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल पर बढ़ा भार

बेस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मरीजों को जिला अस्पताल के चक्कर काटने पड़े। यहां करीब 65 मरीजों के अल्ट्रासाउंड हुए।



रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। उनके लौटने पर ही अल्ट्रासाउंड हो पाएंगे।

डॉ. सीपी भैंसोड़ा प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें