फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शराब के नशे में वाहन चलाने वाले दो चालक गिरफ्तार वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चला रहे दो चालकों को गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को सीज किया है।
विज्ञापन

इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सिंह सामंत ने बताया कि लोधिया बैरियर के पास चेकिंग के दौरान एक कार को रोका गया। कार चालक वीरेंद्र सिंह अधिकारी निवासी अल्मोड़ा शराब के नशे में था। कार में तीन सवारियां भी थी। सवारियों की जान जोखिम में डालने पर चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत मौके पर गिरफ्तार कर कार को सीज किया गया। एक अन्य मामले में पुलिस ने बाइक चालक महेंद्र कश्यप निवासी हल्द्वानी को बिना ड्राइविंग लाइसेंस और शराब के नशे वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर बाइक को सीज किया। वहीं पुलिस ने टैक्सी स्टैंड तिराहे पर रैश ड्राइविंग करने पर स्कूटी चालक नीरज सिंह निवासी अल्मोड़ा को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते पाए जाने पर स्कूटी सीज की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें