फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आर्यन इलेवन ने जीता क्रिकेट का फाइनल मैच

विज्ञापन
अल्मोड़ा में ट्रॉफी के साथ आर्यन इलेवन के खिलाड़ी। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के माल गांव में आयोजित शेर दा अनपढ़ क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आर्यन इलेवन ने जीत लिया। अल्मोड़ा वारियर्स की टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला आर्यन इलेवन और अल्मोड़ा वॉरियर्स के बीच खेला गया। आर्यन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 144 रन बनाए। अल्मोड़ा वॉरियर्स की पूरी टीम 69 रनों पर आउट हो गई।
नीरज धामी को मैन ऑफ द मैच, आर्यन के नीरज को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। वहां पर मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी, पंकज लटवाल, मोहित बिष्ट, दिनेश बिष्ट, धन सिंह, गोपाल सिंह, सोबन सिंह, कैप्टन श्याम सिंह, किसान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची कैंट एकादश की टीम
रानीखेत (अल्मोड़ा)। द्वारसों में जारी जय गोलू प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता में कैंट एकादश रानीखेत ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
कैंट एकादश और गोलू इलेवन मजखाली के बीच खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैंट एकादश ने निर्धारित ओवर में 156 रन बनाए। लक्ष्य हासिल करने उतरी मजखाली की टीम मात्र 56 रनों पर ऑल आउट हो गई। दूसरे मुकाबले में भी कैंट एकादश ने उरोली की टीम को पराजित कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। किशन सिंह राणा और सूरज कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहां पर मुख्य अतिथि भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कमल अधिकारी, पूरन राणा, बहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र राणा, दीपक राणा, मुकेश राणा, हरीश राणा आदि थे। संवाद

द्वारसों में आयोजित क्रिकेट मैच में कैंट की विजेता टीम। संवाद- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें