फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किलो चरस के साथ दो आरोपी पकड़े

Sat, 29 Jul 2017 10:57 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चरस के साथ दो आरोपी पकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस और एसओजी टीम के सदस्यों ने तीन किलो चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी चरस को देवीधुरा से हल्द्वानी ले जाने का प्रयास कर रहे थे। पकड़ी गई चरस की बाजार में कीमत छह लाख से अधिक बताई गई है। एसएसपी पी रेणुका देवी ने चरस पकड़ने वाली टीम को ढाई हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।       
विज्ञापन


 लमगड़ा पुलिस शनिवार को छड़ौंजा तिराहे पर तलाशी कर रही थी। इस दौरान तलाशी में उमाकांत सिंगवाल निवासी रेखोली देवीधुरा और सुनील कांडपाल निवासी ल्वेशाल मौना के पास तीन किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में पता लगा कि यह लोग चरस को देवीधुरा से लाए थे और बेचने के लिए हल्द्वानी ले जा रहे थे।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ 21/2017 की धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया गया। बताया गया है कि बरामद की गई चरस की बाजार में कीमत करीब छह लाख रुपये है। पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक पिजरवाल, कांस्टेबल गोविंद रावत, राकेश भट्ट, अशोक बुदियाल, दिनेश नगरकोटी थे। एसएसपी पी रेणुका देवी ने चरस पकड़ने वाली टीम को ढाई हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें