फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दर्जन गांवों में 22 घंटे बिजली रही गुल

Thu, 06 Apr 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विद्युत लाइन में खराबी आने से सल्ट क्षेत्र के अंतर्गत शशिखाल पावर हाउस के मौलेखाल फीडर से जुड़े करीब दो दर्जन गांवों को 22 घंटे तक बिजली नहीं मिल पाई। इस कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर उत्तराखंड बोर्ड के हाइस्कूल और इंटर परीक्षार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई। बृहस्पतिवार को दिन में करीब एक बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। 

बुधवार को विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से सल्ट क्षेत्र के शशिखाल पावर हाउस के मौलेखाल फीडर से जुड़े मौलेखाल, भ्याड़ी, मनणा, बांगीधार, जसपुर, जालीखान, कपराढैया, तड़ि, तुकनोली, खुमाड़, शशिखाल, मनैत, कालीगांव, आंसुतले, खटल गांव, नेवल गांव, कोटाचामी, नैनाकोट समेत दो दर्जन गांवों में 22 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहा। बुधवार को दिन के एक बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी।  बिजली नहीं होने के कारण उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर परीक्षार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ा। बिजली ठप रहने के कारण ग्रामीणों के मोबाइल फोन बंद हो गए थे। 
विज्ञापन



मौलेखाल के व्यवसायी योगेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अधिकांश समय बिजली गुल रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना भी दी लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

 कोट-
बुधवार को आंधी के दौरान कई जगह टहनी टूटने से विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया था। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर फाल्ट को दुरुस्त कर दिया गया है और क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई है।
सुशील कुमार, जेई विद्युत विभाग मौलेखाल। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें