फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बिनखोली में सड़क धंसने से ट्रक फंसा, घंटों जाम

Thu, 01 Oct 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
गरुड़ के बैजनाथ-पासतोली सड़क पर बिनखोली के पास फंसा ट्रक। संवाद - फोटो : गरुड़ के बैजनाथ-पासतोली सड़क पर बिनखोली के पास फंसा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ-पासतोली मोटरमार्ग में बिनखोली के पास सड़क धंसने से बुधवार को यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। बैजनाथ तिराहे से करीब 500 मीटर दूर सड़क का बड़ा हिस्सा धंसने से मार्ग संकरा हो गया है। इससे भारी वाहनों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर विद्यालयों की छुट्टी के समय क्षतिग्रस्त हिस्से से गुजर रहा एक मालवाहक ट्रक फंस गया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात ठप हो गया। स्कूल बसों और टैक्सियों में सवार छात्र-छात्राओं व यात्रियों को भीषण गर्मी में घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।
स्थानीय निवासी खीम सिंह और नवीन कुमार ने बताया कि बिनखोली के पास सड़क की स्थिति लगातार खराब हो रही है। स्कूल बसों और मालवाहक वाहनों की आवाजाही के कारण यह स्थान हादसे का खतरा बनता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने सड़क का जल्द सुदृढ़ीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन


बिनखोली के समीप सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से का संज्ञान लिया गया है। लोनिवि अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द मार्ग को दुरुस्त कर यातायात सुचारु कराया जाएगा। -वैभव कांडपाल, एसडीएम, गरुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें