फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर-कौसानी मार्ग में ट्रक पलटा, एक घंटे लगा जाम

Sat, 04 May 2019 12:27 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा-सोमेश्वर मार्ग में ट्रक के पलटने से लगा जाम और बिखरी गेहूं की बोरी, ईंट। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 हल्द्वानी से गेहूं लेकर गरुड़ जा रहा ट्रक शुक्रवार दिन में मनान में मछेड़ा गांव के समीप असंतुलित होकर पलट गया। इससे गेहूं के बोरे भी सड़क पर बिखर गए। जिससे सड़क में करीब एक घंटे तक जाम लग गया। बाद में जेसीबी मंगाकर ट्रक को सीधा कर सड़क से किनारे किया गया। दुर्घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ।
विज्ञापन


ट्रक संख्या यूके-04-पीबी 0577 हल्द्वानी से गरुड़ आरएफसी गोदाम के लिए गेहूं लेकर जा रहा था। सुबह करीब 9:30 बजे ट्रक अनियंत्रित होकर मछेड़ा गांव के समीप पलट गया। इससे सड़क में गेहूं के बोरे भी बिखर गए। जिस कारण इस स्थान से अन्य वाहन आ-जा नहीं सके और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलने पर पुलिस के एसआई हरीश प्रसाद, एसआई हरीश महर, कांस्टेबल मनीष गोस्वामी वीरेंद्र कुमार, जगदीश भी मौके पर पहुंचे। बाद में सोमेश्वर से जेसीबी मंगाकर ट्रक को सीधा कर सड़क से हटाया गया। तब जाकर करीब 10:30 बजे मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ और दोनों ओर फंसे वाहन गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें