फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में लीकेज लाइनों को ठीक करने में छूट रहे पसीने, हो रही है पानी की बर्बादी

विज्ञापन
जिला अस्पताल के समीप पटाल बाजार में इस तरह लंबे समय से लीकेज लाइन से रास्ते पर बह रहा है पानी।।संव? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गर्मी का मौसम नजदीक है। नगर में पहले से ही पानी की किल्लत चल रही है। ऐसे में लीकेज लाइनें लोगों की दिक्कत और बढ़ा रही हैं। नगर के कई हिस्सों में लीकेज लाइनों से पानी की बर्बादी हो रही है। वहीं रास्तों और सड़कों पर पानी बहने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा नगर में लंबे समय से लाइनों के लीक होने से हर रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। दूसरी ओर लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी ने सोमवार को लीकेज लाइनों की पड़ताल की। इस दौरान नगर के बीचोंबीच स्थित जिला अस्पताल के पास पटाल बाजार में बीच रास्ते पर लीकेज लाइन से पानी बहता मिला। इसी तरह धारानौला और थपलिया में भी लीकेज लाइनों से पानी सड़कों पर बहता मिला।
नगर को जरूरत 16 एमएलडी की मिल रहा आधा पानी
अल्मोड़ा नगर में पानी की बर्बादी रोकने के प्रयास बहुत धीमी गति से हो रहे हैं। यह हाल तब है जब नगर को जरूरत का पानी नहीं मिल पा रहा है। इस बार बारिश और बर्फबारी भी कम होने की वजह से लोग अभी से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। यहां हर रोज 16 एमएलडी के सापेक्ष महज 8 से 9 एमएमलडी पानी ही लोगों को मिल रहा है।
विज्ञापन

गांवों में पेयजल संकट
अल्मोड़ा। जिले के भतरौंजखानए सोमेश्वर का अधुरियाए सर्पए लमगड़ा के जलना, खेती, भनोली के डुंगरा, आरासरपट सहित कई गांवों में लोग लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। यहां नलों में पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है और लोग प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। गर्मी का मौसम नजदीक आते ही लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।
समय-समय पर लीकेज लाइनों को ठीक किया जाता है। जल्द ही निरीक्षण कर नगर की लीकेज लाइनों को ठीक करा दिया जाएगा। - अरुण कुमार सोनी, ईईए जल संस्थान, अल्मोड़ा।
बागेश्वर के कई इलाकों में एक दिन छोड़कर मिल रहा पानी, लोग परेशान
बागेश्वर। नगर के नदीगांवए मजियाखेतए कफलखेतए सैंजए तहसील रोड को पानी की आपूर्ति करने वाली अमसरकोट पेयजल योजना की लाइन शिफ्टिंग के काम के कारण इन इलाकों में जल संकट गहरा गया है। कई इलाकों को एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है।
बागेश्वर.गिरेछीना सड़क विस्तारीकरण के काम के कारण अमसरकोट पेयजल योजना में लगातार व्यवधान आ रहा है। यह समस्या बरसात के सीजन से बनी हुई है। इन दिनों जल संस्थान अमसरकोट पेयजल योजना की दोनों लाइनों को शिफ्ट कर रहा है। इस काम में करीब एक महीने का समय लगेगा।
मजियाखेत, कफलखेत, सैंज, तहसील रोड के उपभोक्ताओं को एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। कई बार तो तीन-तीन दिन तक पानी नहीं मिल पा रहा है। मजियाखेत के पेयजल उपभोक्ता भुवन जोशी, सुनीता टम्टा, तहसील रोड की पेयजल उपभोक्ता ललिता वर्मा का कहना है कि दिनभर पानी जुटाने में लगे रहना पड़ता है।
जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर स्क्रबर निर्माण के कारण लाइन शिफ्ट की जा रही है। जलापूर्ति पूरी तरह से बाधित नहीं है। उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार पानी दिया जा रहा है। जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी का कहना है कि लाइन शिफ्टिंग के काम में करीब एक महीने का समय लगेगा। इसके बाद पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें