फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: गढ़खेत रेंज के जंगलों में धधक रही आग

विज्ञापन
बागेश्वर वन प्रभाग के गढ़खेत रेंज के जंगल में लगी आग। संवाद - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़/बागेश्वर। तपिश बढ़ते ही बागेश्वर वन प्रभाग के गढ़खेत के जंगल आग की चपेट में आ गए हैं। जंगलों की आग की धुंध आसपास के गांवों में फैलने से ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गढ़खेत रेंज के हुनेराए तिलसारी, आगर मटे, नरग्वाड़ी के जंगलों में सोमवार दोपहर एकाएक आग लग गई। आग की धुंध आसपास के गांवों में फैलने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण और वन कर्मी आग बुझाने में लगे हैं। आंधी-तूफान के चलते वन कर्मी आग बुझाने में लगे हैं। आग फिलहाल नियंत्रित नहीं हो पाई है।
वन रेंजर गढ़खेत हरीश खर्कवाल ने बताया कि आग बुझाने वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। आंधी तूफान के चलते आग बुझाने में वन कर्मियों को फिलहाल सफलता नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि आग जल्द नियंत्रित कर दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से जंगलों में आग न लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें