फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पेयजल और गैस संकट से परेशान, जल्द निदान की उठाई मांग

Tue, 31 Mar 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। पर्यटन नगरी में गैस के साथ पेयजल संकट भी गहरा गया है। व्यावसायिक सिलिंडर की सप्लाई बंद होने से होटल और रेस्टोरेंट का कारोबार प्रभावित हो रहा है। पेयजल किल्लत से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। होटल एसोसिएशन ने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं का निदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को गरुड़ में एसडीएम वैभव कांडपाल को कारोबारियों ने बताया कि गैस आपूर्ति ठप होने के कारण वैकल्पिक साधनों से भोजन तैयार करना संभव नहीं हो पा रहा है। पानी की कमी से स्वच्छता और अतिथि सेवाओं पर सीधा असर पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई प्रतिष्ठान बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। कहा कि संकट का सीधा प्रभाव पर्यटन पर भी देखने को मिल रहा है। पर्यटकों को भोजन और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध न होने से असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बाहर से आने वालों में कौसानी की नकारात्मक छवि जाने की आशंका बढ़ रही है। होटल कारोबार से जुड़े लोगों के रोजगार पर भी संकट मंडरा रहा है। एसोसिएशन ने वाणिज्यिक गैस आपूर्ति तत्काल बहाल करने की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष गजेंद्र मेहरा, आरसी चौधरी, हरीश खर्कवाल, विपिन उप्रेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें