फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी ज्ञान के साथ योग के भी सिखाए जा रहे गुर

Thu, 25 Jan 2018 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बीटीकेआईटी में योग की शिक्षा देते स्वामी वासुदेवानंद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान में सात दिनी अधिष्ठापन कार्यक्रम जारी है। कार्यशाला में तकनीकी ज्ञान के साथ ही योग और ध्यान के बारे में भी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी जा रही है। संस्था के बहुउद्देशीय सभागार में तकनीकी छात्र-छात्राओं को तमाम विषयों पर व्याख्यान दिए जा रहे हैं, योगदा सत्संग आश्रम की तरफ से योग और ध्यान की बारीकियां भी बताई जा रही हैं।

विज्ञापन


कार्यशाला में योगदा सत्संग आश्रम द्वाराहाट के स्वामी वासुदेवानंद महाराज ने योग और ध्यान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्राचीन विधा से असाध्य रोग दूर हो जाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को योग को आत्मसात करना चाहिए। आपाधापी के इस युग में योग स्वस्थ रहने के लिए नितांत जरूरी है।

कार्यक्रम संयोजक डा. ज्योति सक्सेना ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखारने के प्रयास चल रहे हैं, इस संस्थान में विभिन्न क्षेत्र से तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने के लिए सैकड़ों छात्र-छात्राएं हैं, उनके भविष्य के लिए यह कार्यशाला मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डा. सत्येंद्र सिंह, डा. अजीत सिंह, डा. लता बिष्ट, डा. सचिन गौड़, कुलसचिव डा. एससी सरकार, डा. आरके पांडेय, समिति के सदस्य श्वेता रावत, पारुल कंसल, स्वाती वर्मा, डा. कुलदीप खोलिया, डा. अरविंद भट्ट, रवि कुमार सहित तमाम लोग मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें