अग्नि सेवा सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों को पंपलेट बांटते अग्निशमन विभाग के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
अग्निशमन विभाग कार्यालय में आयोजित एक समारोह में अग्निशमन सेवा दिवस शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ मनाया। अग्निशमन अधिकारियों और कर्मचारियों ने 1944 में मुंबई के बंदरगाह में खड़े इंग्लैंड के फोर्ट स्ट्रिकेन जहाज में भीषण अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सेवा भावना के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव ने बताया कि 1944 में मुंबई में नौ हजार टन वाले जहाज में अचानक आग लग गई थी। और अग्निकांड के दौरान हुए विस्फोट में अग्निशमन का कार्य करते हुए 66 कर्मचारी शहीद हो गए थे। तब से उन शहीदों की याद में 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह 20 अप्रैल तक मनाया जाता है। कार्यक्रम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गिरीश सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे। वहीं रानीखेत में भी प्रभारी फायर स्टेशन केशव दत्त तिवारी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और अग्नि सुरक्षा सप्ताह के संबंध में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान पंफलेट भी बांटे गए।
उधर रानीखेत में फायर सर्विस की तरफ से सबसे पहले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद नगर में कई स्थानों पर जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों को आग से बचाव के गुर सिखाए गए। इस दौरान प्रचार- प्रसार सामग्री और पंफलेट आदि का वितरण किया गया। एक सप्ताह तक सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों और कॉलेजों में फायर सर्विस की तरफ से आग से बचाव के तरीके बताए जाएंगे। इस कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी केशव दत्त तिवारी थे। कार्यक्रम में मोहन सिंह, राजपाल सिंह, उमेश कुमार, कासिम अली, राजेश कार्की, जयवीर सिंह आदि मौजूद थे।