फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद उप निरीक्षक भूपाल सिंह को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। क्षेत्रीय मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल की ओर से प्राथमिक विद्यालय बल्टा में हुई शोकसभा में कीर्ति चक्र से सम्मानित उप निरीक्षक शहीद भूपाल सिंह मेहता को श्रद्धांजलि दी गई। स्व. भूपाल सिंह एसएसबी 32वीं वाहिनी असम में तैनात थे। चुनाव ड्यूटी के दौरान वोडो उग्रवादियों के साथ इनकाउंटर में वीरगति को प्राप्त हो गए थे।
विज्ञापन

भारत सरकार ने शहीद भूपाल सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था। इस मौके पर क्षेत्रीय मुख्यालय एसएसबी के उप कमांडेंट शैलेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि कीर्ति चक्र विजेता शहीद भूपाल सिंह मेहता के बलिदान को हमेेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से स्व. मेहता की देश भक्ति और सर्वोच्च बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
शोकसभा में शहीद भूपाल सिंह की पत्नी, बच्चे और शहीद के पिता भी शामिल हुए। अध्यक्षता प्रधान नीलम देवी और पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह मेहता ने की। संचालन सहायक उप निरीक्षक हुकुम सिंह ने किया। इस मौके पर उप कमाडेंट शैलेश कुमार सिंह समेत एसएसबी के जवान समेत बल्टा, जखेटा, बिनतोला के भूतपूर्व सैनिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें