फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: क्वारब में ट्रायल सफल, आज से बड़े वाहनों के लिए एनएच खुलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर क्वारब डेंजर जोन से बड़े वाहनों के निकलने के लिए बुधवार को रोडवेज की बस को भेजकर ट्रायल किया गया जो सफल रहा। एनएच बड़े वाहनों के लिए अभी बंद है। ट्रायल सफल रहने के बाद बृहस्पतिवार से बड़े वाहनों के लिए एनएच के खुलने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन


पहाड़ के तीन जिलों की लाइफ लाइन क्वारब सिर्फ छोटे वाहनों के लिए खुला है। बड़े वाहनों को 47 किमी फेरा लगाकर वाया रानीखेत और शहरफाटक के रास्ते आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्हें 100 से 200 रुपये अतिरिक्त किराया चुकाना पड़ रहा है।
यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए बीते मंगलवार को डीएम आलोक कुमार पांडेय ने क्वारब क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों को बड़े वाहनों के लिए भी एनएच खोलने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश के बाद बुधवार को लोनिवि, आपदा प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों ने क्वारब जोन से बड़े वाहनों के निकलने के लिए परीक्षण किया।
विज्ञापन

ट्रायल के तौर पर एक रोडवेज बस को क्वारब से भेजकर देखा गया। अधिकारियों के मुताबिक ट्रायल सफल रहा है। हालांकि अभी बड़े वाहनों के लिए एनएच बंद है। बृहस्पतिवार से एनएच बड़े वाहनों के लिए खुलने की उम्मीद है। ट्रायल के दौरान वहां एनएच के एई गिरीश पांडे, जेई जगदीश पपनै और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

कोट

क्वारब में हाईवे पर रोडवेज की एक बस को भेजकर ट्रायल किया गया जो सफल रहा। एनएच बड़े वाहनों के लिए बंद है। बृहस्पतिवार से एनएच बड़े वाहनों के लिए खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। - विनीत पाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें