अल्मोड़ा में स्वीकृत राज्य के पहले आवासीय बालिका बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र के पहले बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवासीय प्रशिक्षण छात्रावास में प्रवेश की इच्छुक बालिका खिलाड़ियों का ट्रायल चार फरवरी को स्थानीय स्टेडियम में होगा।
सरकार ने अल्मोड़ा में राज्य का पहला आवासीय बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र मंजूर किया है। इसमें प्रवेश पाने वाली बालिका खिलाड़ियों को मुफ्त में प्रशिक्षण के साथ ही उनकी पढ़ाई का खर्चा भी सरकार उठाएगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा ने बताया है कि छात्रावास में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्रवेश के लिए 10 से 18 वर्ष की खिलाड़ियों का चार फरवरी को एचएनबी स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रात: 11:00 बजे से शाम पांच बजे तक ट्रायल होगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी इस बारे में अधिक जानकारी साईं के बैडमिंटन प्रशिक्षक डीके सेन से प्राप्त कर सकते हैं।