फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की तारबाड़ में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज कर किया पिंजड़े में कैद

विज्ञापन
बेजल गांव से पकड़े गए तेंदुए को अल्मोड़ा के रेस्क्यू सेंटर में रखा गया। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोमेश्वर के बेजल गांव में बुधवार शाम रिहायशी इलाके में एक तेंदुआ घुस आया। पास में ही खेत की तारबाड़ में अचानक तेंदुआ फंसने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया। मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू सेंटर लाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमेश्वर के सुदूर बेजल गांव में गत एक तेंदुआ खेतों के पास तारबाड़ में फंस गया। शाम करीब चार बजे वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने फंसे तेंदुए को देख वन विभाग को इसकी सूचना दी। रेंजर संचिता वर्मा के नेतृत्व पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुट गई। शाम साढ़े चार बजे से रात 11 बजे तक चले रेस्क्यू में बमुश्किल टीम को सफलता मिली। तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर रात को पिंजरे में डालकर अल्मोड़ा के मृग विहार स्थित रेस्क्यू सेंटर लाया गया। रेंजर संचिता वर्मा ने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमल दुर्गापाल ने तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। विभागीय टीम में वन दरोगा भुवन लाल टम्टा, हरीश सिंह बिष्ट, किशोर चंद्र आर्या, जीत सिंह रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें