अल्मोड़ा। कैंची धाम मेले को देखते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने यातायात डायवर्जन प्लान तैयार किया। इसके तहत बेड़ीनाग-सेराघाट से आने वाले सभी चौपहिया वाहन बाड़ेछीना तिराहा से शहरफाटक, धानाचूली और खुटानी होते हुए हल्द्वानी जाएंगे। अल्मोड़ा से होते हुए कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन क्वारब होते हुए खैरना तक जाएंगे। वहां वाहन से पार्क करने के बाद शटल सेवा से कैंची के लिए रवाना होंगे। डायवर्जन प्लान 14 जून सुबह सात बजे से 16 जून रात सात बजे तक लागू रहेगा। पुलिस ने सभी से प्लान का पालन करने की अपील की है।
ये हैं अन्य रूट का डायवर्जन प्लान
:- पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जाने वाले वाहन एनएच नौ घाट, चंपावत, टनकपुर, सितारंगज, चोरगलिया से होते हुए रवाना होंगे।
:- भतरौंजखान सल्ट की ओर से रामनगर- दिल्ली जाने वाले पर्यटक वाहन वाया बेतालघाट जाएंगे।
:- बागेश्वर-अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जाने वाले चौपहिया वाहन बेस तिराहा अल्मोड़ा, करबला, धारानौला, सिकुड़ा बैंड, लमगड़ा, शहरफाटक, धानाचूली, खुटानी होते हुए क्वारब, नथुवाखान, खुटानी बैंड से वाया भीमताल होते हुए रवाना होंगे।
:- रानीखेत से वाहन खैरना, क्वारब, नथुवाखान, खुटानी बैंड से वाया भीमताल होते हुए हल्द्वानी को जाएंगे।
कोट
हल्द्वानी और अन्य स्थानों की ओर जाने वाले यात्री डायवर्जन प्लान देखकर ही यात्रा पर निकलें। लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। - देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा।