फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अंधड़ से बसौली सड़क पर गिरे पेड़, घंटों वाहनों के थमे पहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। तेज बारिश और अंधड़ से बीते शनिवार की दोपहर बसोली क्षेत्र में सड़क और घर पर विशालकाय पेड़ गिर गए। इससे सड़क पर घंटों यातायात बाधित रहा। वहीं मकान की छत पर पेड़ गिरने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि पेड़ों के गिरने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। फायर सर्विस की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद सड़क और छत पर गिरे पेड़ों को हटाकर लोगों को राहत पहुंचाई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब तीन बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि बसोली में सड़क और मकान की छत पर विशालकाय पेड़ गिरे हैं। वहां सड़क पर दो पेड़ों के गिरने से कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पेड़ों को वुडन कटर की सहायता से टुकड़ों में काटकर यातायात सुचारू किया।
वहीं सड़क के पास ही एक पेड़ मकान की छत पर तो दूसरा मुख्य मार्ग पर गिरा था। छत पर पेड़ गिरने से मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत ये रही कि पेड़ गिरने की आशंका के चलते परिवार के सभी सदस्य बाहर निकल गए। टीम ने दोनों स्थानों से पेड़ों को हटाया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में योगेश कुकशाल, विपिन बडोला, दीपक बसेड़ा, जीवन जोशी, रश्मि मर्तोलिया शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें