शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर प्रतियोगिताएं भी हुईं। विक्टर मोहन जोशी राजकीय कन्या इंटर कालेज एनटीडी की छात्राओं ने विद्यालय परिसर में छायादार, फलदार पौधे रोपे। इस अवसर पर पौधा मेरा, नाम मेरा, वृक्ष मेरा नाम चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
चित्रकला में अंजलि कश्यप, खुशी आर्या, उजिंला, जूनियर वर्ग में अंजिला आर्या, हर्षिता आर्या, भावना आर्या, निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ज्योति मेहता, भावना बिष्ट, बबीता आर्या, जूनियर वर्ग में साक्षी बिष्ट, संजना, नीतू बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। प्रभारी प्रधानाचार्या मोबिना फातिमा, खष्टी आर्या, लीलाधर जोशी, हेमलता वर्मा, बलवीर, बेबी जैड़ा, शिखा पांडे आदि उपस्थित थे।
इधर मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति द्वारा राजकीय इंटर कालेज डीनापानी में बांज, पदम, देवदार आदि प्रजाति के पौधे लगाए गए। मुख्य संयोजक हिमांशु कांडपाल, आनंद सिंह बिष्ट, भावना तिवारी, दुर्गा खुल्बे, प्रधानाचार्य गुलाब सिंह, नंदन सिंह महेरा, भाष्कर आनंद तिवारी, पंकज कुमर पांडे, कुलदीप जोशी आदि उपस्थित थे।
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र में श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि के मौके पर विभिन्न विद्यालयों में स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पौध रोपण किया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर हुई गोष्ठियों में उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया गया।