फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: माल रोड में गिरा पेड़, आधा घंटे आवाजाही रही ठप

Fri, 07 Jun 2024 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में मौसम ने फिर करवट बदली। विभिन्न हिस्सों में अंधड़ के साथ हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। सोमेश्वर में सबसे अधिक 5.6 एमएम बारिश हुई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली है। वहीं, अंधड़ से जगह-जगह पेड़ गिरे। नगर में माल रोड पर अंधड़ से पेड़ गिरने से आधा घंटा आवाजाही ठप रही।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न हिस्सों में बीते बुधवार देर शाम हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में जिला मुख्यालय में 2.0, भिकियासैंण में 3.5, रानीखेत में 4.2, सोमेश्वर में 5.6, शीतलाखेत में 0.5, ताकुला में 0.5, सल्ट में 2.0, द्वाराहाट में 4.1 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के साथ अंधड़ से नगर के नजदीक कैंट के पास माल रोड में विशालकाय पेड़ गिर गया, इससे सड़क पर आवाजाही ठप हो गई। संयोग से पेड़ की चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आए और बड़ी घटना होने से बच गई। सूचना के बाद फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाया और आवाजाही शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें