फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ओखलीसिरौद गांव में लगाए ट्रैप कैमरे

Tue, 28 Oct 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के ओखलीसिरौद गांव में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। शाम होने से पहले की तेंदुआ आबादी की तरफ धमक रहा था। ग्रामीणों की मांग के बाद वन विभाग ने गांव में दो ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संजय कुमार ने बताया कि गांव में कई महीनों से तेंदुए की धमक है। ग्रामीणों के कई मवेशी और पालतू कुत्तों को तेंदुआ निवाला बना चुका है। लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीण वन विभाग से लगातार सुरक्षा की मांग कर रहे थे। अब विभाग ने गांव में ट्रैप कैमरे लगाए हैं। वन दरोगा नितिन कुमार ने बताया कि गांव में दो ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं। कैमरों के माध्यम से तेंदुए की मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी। इस मौके पर वन रक्षक शेर सिंह, ग्रामीण महेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार, शंकर जोशी, मनोज कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें