फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: छोटी दिवाली पर वाहनों की किल्लत होने से यात्री रहे परेशान

Sat, 11 Nov 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दिवाली मनाने के लिए काफी संख्या में प्रवासी घरों को लौटे। छोटी दिवाली पर वाहनों की किल्लत होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज के चार रूट पर संचालन ठप होने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


दिवाली मनाने के लिए शनिवार को छोटी दिवाली के दिन काफी संख्या में प्रवासी घरों को लौटे। जिला मुख्यालय से सोमेश्वर, ताकुला, जैंती, लमगड़ा, रानीखेत, पिथौरागढ़, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, गुरुग्राम आदि स्थानों को काफी संख्या में यात्री रवाना हुए। छोटी दिवाली के दिन भी रोडवेज की टनकपुर, बेतालघाट-दिल्ली, लमगड़ा-दिल्ली, देहरादून चार बस का संचालन ठप रहा। इससे टनकपुर समेत अन्य स्थानों को जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण रूट पर शाम चार बजे बाद वाहनों की किल्लत होने लगी। लोगों को स्टेशनों में वाहनों का इंतजार करना पड़ा। वाहन नहीं मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही बस स्टेशन में यात्रियों की भीड़ रही। बस में सीट पाने के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


दिवाली पर आज भी रूट पर रहेगी वाहनों की किल्लत
अल्मोड़ा। दिवाली पर्व मनाने के लिए चालक, परिचालक भी घर जाएंगे इसलिए दिवाली पर रविवार के दिन वाहनों की भारी दिक्कत हो सकती है। कई लोग रविवार को भी दिवाली मनाने घर लौटेंगे। ऐसे में वाहनों की किल्लत होने से उन्हें अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन






यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बस का संचालन किया जाएगा। चालकों की कमी से संचालन पर असर पड़ रहा है।
राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक रोडवेज अल्मोड़ा डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें