फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर आसमान में छाए रहे बादल, 9 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

Sat, 11 Nov 2023 03:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा में मौसम (Uttarakhand Weather) ने करवट बदली है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे जिससे ठंड का असर बढ़ गया। धूप के दर्शन भी दुर्लभ हुए और तापमान में गिरावट आई। इससे लोगों को ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर होना पड़ा।t.
विज्ञापन
बादल छाए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में मौसम ने करवट बदली है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे जिससे ठंड का असर बढ़ गया। धूप के दर्शन भी दुर्लभ हुए और तापमान में गिरावट आई। इससे लोगों को ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय सहित जिले के कई हिस्सों में शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। पूरे दिन बादल छाए रहने से तापमान में भी चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पारा लुढ़कने से पूरे दिन ठंड का असर रहा और लोगों को इससे बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।

आपदा प्रबंधन के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 21, न्यूनतम तापमान नौ डिग्री था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें