फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बकरी संसाधन केंद्र में पालकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Thu, 11 Dec 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। ग्राम कनकोट में संजीवनी विकास एवं जन कल्याण समिति ने बकरी संसाधन केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र में क्षेत्र के बकरी पालकों को प्रशिक्षण, बकरियों की नस्ल सुधार, वैज्ञानिक प्रबंधन, उन्नत आवास, पोषण, प्रजनन और रोग नियंत्रण सहित नई तकनीकें विकसित की जाएंगी। उद्घाटन समारोह में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की भागीदारी रही। प्रोजेक्ट मैनेजर आर्चित धस्माना ने बताया कि बकरी संसाधन केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को बकरी पालन से संबंधित प्रशिक्षण, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवांए, टीकाकरण, पोषण एवं नस्ल प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यह पहल महिलाओं की आय बढ़ाने, पशुधन उत्पादकता में सुधार और पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करेगी। इस दौरान ग्राम प्रधान दिनेश सिंह, फील्ड टीम के सदस्य हेम चंद्र सिंह और पूरन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें