फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में 50 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Sat, 21 Nov 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारत की जनगणना 2027 के तहत नगर निगम स्थित स्व. विजय जोशी सभागार में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण में 50 कर्मचारियों को जनगणना की डिजिटल प्रक्रिया, प्रश्नावली भरने और गणना से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन



मास्टर ट्रेनर प्रमोद पांडे और कौस्तुबानंद जोशी ने प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति स्वयं अपनी जनगणना (स्वगणना) कर सकता है। इसके लिए se.census.gov.in पोर्टल बनाया गया है। 30 नवंबर तक पोर्टल के माध्यम से स्वगणना की जा सकेगी। इसके बाद एक से चार दिसंबर तक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर स्वगणना का सत्यापन करेंगे। जिन लोगों ने स्वगणना नहीं की होगी, उनकी गणना भी मौके पर की जाएगी। स्वगणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को 40 सवालों के जवाब दर्ज करने होंगे। जनगणना चार्ज अधिकारी लक्ष्मण सिंह एवं पवन प्रसाद पांडे ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 800 की आबादी पर एक ब्लॉक बनाया गया है जिसमें प्रशिक्षित प्रगणक और पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। प्रमुख जनगणना अधिकारी व नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने नागरिकों से जनगणना कार्य में सहयोग करने व घर पहुंचने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।
116 प्रगणकों और 20 सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। तहसील सोमेश्वर के सभागार में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। 13 से 21 नवंबर तक आयोजित प्रशिक्षण में प्रगणकों और सुपरवाइजरों को तीन-तीन दिन का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान 116 प्रगणकों और 20 सुपरवाइजरों को जनगणना की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। उन्हें द्वितीय चरण के लिए अधिसूचित 40 प्रश्नों को मोबाइल एप में दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही आंकड़ों को सही और व्यवस्थित तरीके से दर्ज करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण में कार्मिकों को स्वयं स्वगणना करने और आम लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर ललित तिवारी, कमल नाथ गोस्वामी, नोडल अधिकारी विजय कुमार पाठक, चार्ज अधिकारी नेहा धपोला, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी सुरेश सिंह बिष्ट, मुकेश दुर्गापाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें