बसौली में फल संरक्षण का प्रशिक्षण लेती महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
उद्यान विभाग द्वारा ताकुला ब्लाक के पंचायत घर बसौली में महिलाओं को फल सब्जी संरक्षण का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य उद्यान अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडे ने महिलाओं से जूस, जैम, जैली और अचार बनाकर स्वरोजगार शुरू करने का आह्वान किया।
सप्ताह भर चले प्रशिक्षण में प्रतिभागी महिलाओं को बुरांश, नीबू, माल्टा, संतरे का जूस बनाना, फलों से जैम, जैली के अलावा अचार, मुरब्बा बनाने आदि का प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण राजकीय फल संरक्षण उद्यान ताकुला के प्रभारी बाबू लाल, अपर खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी खीम सिंह बिष्ट ने दिया। प्रशिक्षण में क्षेत्र की 35 महिलाओं ने भाग लिया। ब्यूरो