फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
ईवीएम और वीवीपैट के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एसएसजे परिसर अल्मोड़ा और उदय शंकर नाट्य अकादमी में निर्वाचन कार्य में तैनात विधानसभा सल्ट की 164 और विधानसभा द्वाराहाट की 153 पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन संबंधी, ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन अति महत्वपूर्ण कार्य है। सभी मतदान कार्मिक निष्पक्षता पूर्वक निर्वाचन को सम्पन्न कराएं।  निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि क्षम्य नहीं होती है, इस हेतु प्रशिक्षण में जो भी जानकारी दी जा रही है उसको भली भांति सीख लें। नोडल अधिकारी निर्वाचन मनुज गोयल ने कहा कि पहली बार निर्वाचन में वीवीपैट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसलिए इसका प्रशिक्षण अच्छी तरह प्राप्त करें। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण नरेश कुमार और जगमोहन सोनी ने पीठासीन, मतदान अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी विभिन्न जानकारी दी। इस मौके पर प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण एचबी चंद एवं अजीत तिवारी ने मतदान पार्टियों को मतदेय स्थल पर पहुंचने के उपरांत, मतदान दिवस पर प्रात: संपन्न किए होने वाले मॉक पोल और उसके पश्चात मतदान प्रारंभ करने से पूर्व की जाने वाली विभिन्न तैयारियों आदि के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वाराहाट राजकुमार पांडे, सल्ट अभय प्रताप शाह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें