फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में रुक रहा ट्रैफिक

Thu, 19 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत के कारण वाहन स्वामी परेशान हैं। गांधी चौक स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप पर निर्भरता बढ़ने के कारण वहां पर वाहनों का जाम लग रहा है, जिस कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


रानीखेत नगर में केमू और गांधी चौक पर दो पेट्रोल पंप हैं, लेकिन पिछले तीन दिन से केमू स्टेशन स्थित पेट्रोल पंप में डीजल और पेट्रोल नहीं पहुंचा है, जिस कारण गांधी चौक स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर निर्भरता बढ़ गई है।

दूसरी तरफ क्षेत्र में वाहनों की संख्या में आए दिन बढ़ोतरी हो रही है। तेल भराने का सारा दबाव गांधी चौक स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप पर पड़ रहा है। जिस कारण वहां वाहनों की लंबी कतार लग रही है।
विज्ञापन


दिन में कई बार गांधी चौक और सदर बाजार क्षेत्र में जाम लग जा रहा है। वाहन चालकों ने अतिशीघ्र दूसरे पेट्रोल पंप को संचालित कराने की मांग की है। इंडियन आयल पंप के स्वामी चितरंजन मंगोली ने बताया कि कंपनी से ही तेल के वाहन नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें