फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे ने सात सड़कों में रोका यातायात

Mon, 18 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
बारिश से अल्मोड़ा जिले में खतरे की जद में आया एक मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिन से हो रही बारिश का जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। पिछले 24 घंटों में अल्मोड़ा में 103.2 मिमी बारिश हुई है। बारिश के चलते मलबा आने और दीवारें क्षतिग्रस्त होने से जिले की सात आंतरिक सड़कें बंद हैं। अल्मोड़ा-भवाली मार्ग अवरुद्ध होने से हल्द्वानी से वाहन वाया रामगढ़ होकर अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं। इससे इन क्षेत्रों में रहे वाले लोगों और यात्रियों को काफी दिकक्तें हो रही हैं।
विज्ञापन


सुकराड़ पुल की दीवार ध्वस्त होने से सोमेश्वर-बिंता मार्ग शनिवार से बंद है। मजखाली-सोमेश्वर, जैना-डोटियाल, गैरखेत-बलमरा-सराईखेत, गनियाद्योली-अमियारी, बर्शिमी-पातलीबगड़, सेराघाट-कुंजकिमोला, मंथागर-बंथो सड़क में कई जगह मलबा आया है। यह सड़कें अवरुद्ध हैं। नगर के कर्नाटकखोला में स्थित प्राचीन शिव मंदिर की सुरक्षा दीवार दो स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे मंदिर को खतरा हो गया है। मंदिर के पास रहने वाली शिक्षिका मंजू पंत के मकान को भी खतरा है।

लोअर मालरोड में ऊपर से आया मलबा मेहता ट्रेडर्स की टिनशेड की दुकान में गिरा। इससे टिनशेड के अंदर खड़े तीन दोपहिया वाहन दब गए। दुकान में रखी कटर, वेल्डिंग, ड्रिल मशीन आदि सामान दब गया है। धार की तूनी के पास से एनटीडी को जाने वाले मार्ग में मैग्नेसाइट के पास दीवार टूटने से मलबा सड़क में आ गया है। इससे यह सड़क अवरुद्ध हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें