फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नगर के माल रोड पर लगा जाम, लोग परेशान

Mon, 22 Dec 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
माल रोड पर जाम में फंसे वाहन। 
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में लोगों को हर रोज जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सोमवार को नगर के माल रोड पर जाम लगने से लोग परेशान रहे। लंबे समय तक वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

नगर की सड़कों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से जाम लग रहा है। ऐसे में दोपहिया चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े कर रहे हैं। सोमवार को नगर के माल रोड पर काफी लंबा जाम लगा। इस दौरान वाहन में बैठे सवारियों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सीओ गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि नगर में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। पुलिस स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से लेकर नगर के लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कहा कि इसके बावजूद कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालान काट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें