फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक और रात्रि कर्फ्यू के बीच बढ़ा जाम

विज्ञापन
बागेश्वर के भराड़ी में भारी वाहनों के चलते लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
साप्ताहिक और रात्रि कर्फ्यू के बीच सोमवार को दो बजे तक खुली बाजार में नगर में जाम से लोग परेशान रहे। वाहनों के दबाव के चलते जगह-जगह जाम लगता रहा। जाम की समस्या से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू के बाद सोमवार को बाजारों में भीड़ अधिक रही। वहीं दो बजे तक खुली बाजार के बीच सुबह से दोपहर तक वाहनों का दबाव भी बढ़ा रहा। दस दौरान मालरोड पर कई बार जाम की स्थिति बनी रही। जाम से लोग परेशान रहे। जिला अस्पताल के पास पेट्रोल पंप के आस-पास भी कई बार काफी देर तक जाम लगा रहा। (संवाद)
बागेश्वर और भराड़ी में जाम ने बढ़ाई परेशानी
बागेश्वर। बागेश्वर और भराड़ी बाजार में जाम लगने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सुबह से जिला मुुख्यालय की सड़कों पर जाम लगा। वहीं भराड़ी बाजार में भी एक घंटे तक लगे जाम से राहगीरों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में सोमवार को सुबह से सड़कों पर जाम लगा। एसबीआई तिराहे, गोमती पुल, माल रोड, पिंडारी रोड, सरयू पुल आदि स्थानों पर दोपहर तक कई बार जाम लगा। इस कारण पैदल चल रहे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इधर, भराड़ी बाजार में भी रविवार की बंदी के बाद सोमवार को रौनक देखी गई।
बाजार में भारी वाहनों की आवाजाही भी चलती रही। इसके कारण बाजार में एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने बताया कि बाजार में जाम लगने की समस्या बढ़ती जा रही है। इधर थानाध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि शादी विवाह का सीजन होने और रविवार कर्फ्यू के बाद बाजार खुलने से अधिक चहल-पहल थी जिससे जाम के हालात बने। (संवाद)

अल्मोड़ा में सोमवार को लगा जाम।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें