फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: व्यापारियों ने माल रोड पर रोडवेज बस स्टॉप बनाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने माल रोड पर रोडवेज बस स्टॉप बनाने की मांग के लिए डीएम अंशुल सिंह को ज्ञापन दिया। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने कहा कि परिवहन निगम की बसों का संचालन नगर से दस किमी दूर कर्नाटक खोला स्थित बस अड्डे से होना है। लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए कोई यातायात सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

बस अड्डे तक पहुंचने के लिए टैक्सी चालक की ओर से यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क की मांग की जाती है। पदाधिकारियों ने कहा कि माल रोड पर बस नहीं रुकने से यहां के मिठाई व्यापारियों, होटल स्वामियों सहित अन्य कारोबारियों का व्यापार प्रभावित होगा। माल रोड के आसपास ही जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों की सुविधा है। कहा कि पूर्व में यह निर्णय लिया गया कि रोडवेज बस दस मिनट के लिए माल रोड पर रुकेगी। एक समय पर केवल एक बस माल रोड स्टॉप पर रुकनी शर्त पर जिला प्रशासन की ओर से पहले अनुमिति दी गई थी। पदाधिकारियों ने यात्रियों और व्यापारियों की दिक्कतों का समाधान करते हुए जल्द उचित कार्रवाई करनी की मांग की। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, पार्षद वंदना वर्मा, दीप चंद्र जोशी, मनु गुप्ता, नीरज थापा, हिमांशु बिष्ट, केशव दत्त पांडे, अरविंद चंद्र जोशी, रीता दुर्गापाल, मनोहर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें