फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राहत और लाभ की उम्मीद लगाए व्यापारी केंद्रीय बजट से मायूस

Mon, 02 Feb 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। केंद्रीय बजट में व्यापारियों, बर्तन, सराफा कारोबारियों को उम्मीदों के अनुरूप राहत नहीं मिली है। जीएसटी की दरों में अंतर कम नहीं किया गया है। सराफा व्यापार को भी सीधे तौर पर कोई बड़ी रियायत नहीं मिली। सोने और चांदी की कीमतों को स्थिर करने के लिए कोई योजना न होने से व्यापारी मायूस है।
विज्ञापन


केंद्रीय बजट से राहत और लाभ की उम्मीद लगाए छोटे और मझोले व्यापारी बजट से मायूस हैं। नगर के व्यापारियों का कहना है कि सरकार की ओर से बाजार स्थित करने का बयान दिया गया लेकिन बजट में कोई जिक्र नहीं किया गया। इससे व्यापारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। कोराबार का ग्राफ दिन प्रतिदिन घटता जा रहा है। यदि सरकार ने व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो व्यापार खत्म होने की कगार पर पहुंच जाएगा। बजट में व्यापारी हितों का ध्यान नहीं रखा गया है।बजट में विशेष राहत नहीं मिलने से असमंजस की स्थिति बनी हैं। आयकर में छूट नहीं मिली है। कॉरपोरेट घरानों को बढ़ावा दिया गया है, इसमें छोटे व्यापारियों को ध्यान नहीं दिया गया। बजट में दवा, वस्त्र, उपकरण, हथकरधा आदि व्यापार से जुड़े क्षेत्रों में बड़े बदलाव का संकेत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया है।

आयकर का दायरा पांच लाख से बढ़ाकर दस लाख होना चाहिए था लेकिन बजट में टैक्स स्लैब नहीं बढ़ाया गया है। इससे व्यापारी निराश हैं। जीएसटी में व्यापारियों को लाभ मिलना चाहिए था जो नहीं मिल पाया। बजट में सिर्फ कैैंसल की दवाईयों को सस्ता किया गया है। बजट लोक लुभावन रहा।
विज्ञापन

गिरीश धवन, चौक बाजार अल्मोड़ा

सोना और चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम होती तो सोने के छोटे व्यापारियों को राहत मिलती। सोना आम लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहा है। सरकार को व्यापारियों को राहत देते हुए बजट में सोना और चांदी के आयात पर कस्टम ड्यूटी की दरे कम करनी चाहिए थी।
भुवन वर्मा, जय साई ज्वेलर्स अल्मोड़ा

सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर कस्टम ड्यूटी की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। आयातकों को पहले की तरह ही समान दरों पर कस्टम ड्यूटी का भुगतान करना पड़ेगा। इससे सर्राफा कोराबारी परेशान। कस्टम ड्यूटी कम होते व्यापारियों को राहत मिलती।
ललित लाल वर्मा, जय पूर्णागिरी दन्यां।
-
बजट से व्यापारी वर्ग को बहुत निराशा मिली है। कच्चे माल और तैयार उत्पाद पर जीएसटी एक समान होनी चाहिए थी लेकिन बजट में इस पर कोई घोषणा नहीं की गई है। कार्मिशियल सिलिंडर के दामों में वृद्धि होने व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन

दीप चंद्र जोशी, नगर महासचिव देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें