फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडरों की होम डिलीवरी नहीं होने से व्यापारी भड़के

विज्ञापन
गैस एजेंसी पहुंचकर आक्रोश जताते व्यापारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 रसोई गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी नहीं होने से व्यापारियों में आक्रोश है। मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित तमाम व्यापारियों ने गैस एजेंसी जाकर वहां खूब खरी-खोटी सुनाई। कहा कि बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को सिलिंडरों के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। जबकि उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी का शुल्क भी वसूला जा रहा है। व्यापारियों ने घटतोली का आरोप भी लगाया और कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से होम डिलीवरी बंद है, जबकि उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी का शुल्क भी वसूला जा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी ने होम डिलीवरी शुल्क के नाम पर गैस सर्विस में घोटाले की आशंका जताई।

कहा कि गैस एजेंसी में सिलिंडरों में घटतोली भी हो रही है। उन्होंने इस मामले की जांच करने की मांग उठाई। इससे पहले व्यापार मंडल पदाधिकारी गैस एजेंसी जा धमके यहां अधिकारियों को खूब खरी-खोटी भी सुनाई। एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए गए। बाद में संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सोनू सिद्दीकी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें