धौलछीना क्षेत्र की समस्याओं को लेकर तहसीलदार कुलदीप पांडे को ज्ञापन देते व्यापारी।।। संवाद
धौलछीना (अल्मोड़ा)। धौलछीना मुख्य बाजार में पार्किंग की मांग पर व्यापारियों ने तहसीलदार कुलदीप पांडे के माध्यम से डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पार्किंग न होने से बाजार में आए दिन जाम लगता है, जिससे व्यापारी, स्थानीय लोग और राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह रावत के नेतृत्व में व्यापारियों ने ज्ञापन देते हुए कहा कि धौलछीना बाजार में पार्किंग नहीं है। ऐसे में यहां आए दिन जाम की स्थिति पैदा हो रही है। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2013 से स्वीकृत धौलछीना तहसील को संचालित करने, बाजार में चार जगह सड़क में स्पीड ब्रेकर लगाने, बाजार में खुली नाली को ढकने, मिनी स्टेडियम के निर्माण की मांग भी की। ज्ञापन देने वालों में प्रधान संगठन अध्यक्ष चंदन सिंह मेहरा, पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष जगदीश पांडे आदि शामिल रहे। संवाद
-