फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: महिला अस्पताल में गर्भवती निकली कोरोना संक्रमित

Fri, 21 Apr 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला महिला अस्पताल में जांच कराने पहुंची एक गर्भवती कोरोना संक्रमित निकली। ऐसे में यहां इलाज के लिए पहुंचीं अन्य महिलाओं में भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में संदिग्ध मरीजों की कोरोना जांच की गई। सामान्य जांच के लिए पहुंची एक गर्भवती की कोरोना जांच की गई जिसमें वह संक्रमित निकली। उसे होम आइसोलेट किया गया है। अस्पताल में हर रोज दूर-दराज से कई महिलाएं, गर्भवती इलाज और जांच कराने पहुंचती हैं। शुक्रवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। ऐसे में गर्भवती के संक्रमित निकलने से अन्य महिलाओं पर संक्रमण का खतरा मंडरा गया है। विभाग अब उसके संपर्क में आईं महिलाओं और तीमारदारों की खोजबीन में जुट गया है। सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने बताया कि इस नए मामले के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 22 पहुंच गई है। विभाग के मुताबिक वर्तमान में 18 एक्टिव केस हैं।
-
बढ़ रहे हैं संक्रमित, गाइडलाइन का नहीं हो रहा पालन
अल्मोड़ा। जिले में हर रोज कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद कोविड गाइडलाइन का असर नहीं दिख रहा है। बाजारों के साथ अस्पतालों में गाइडलाइन का पालन नहीं हो पा रहा है। बाजार में आवाजाही करने वाले लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। अस्पताल पहुंचने वाले मरीज और तीमारदारों में भी सतर्कता नहीं देखी जा रही है। ऐसे में जिले में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें