फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: किसान विरोधी निर्णय पर ट्रेड यूनियन की देशव्यापी हड़ताल कल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के जिला सचिव आरपी जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को देश व्यापी आंदोलन है। देश के समस्त ट्रेड यूनियन व फेडरेशन शामिल होंगे। अल्मोड़ा के गांधी पार्क में सुबह 11:00 एक सभा होगी। उन्होंने कहा कि सभा के बाद केंद्र सरकार की मजदूर व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। पहले यह हड़ताल केवल चार श्रम संहिताओं को समाप्त करने के लिए थी लेकिन अब इसमें कर्मचारी, छात्र, नौजवान, महिला संगठन एवं किसान भी शामिल हो गए हैं। देश की संप्रभुता को गिरवी रखा जा रहा है। इसका असर देश के मजदूर, किसान व छोटे व मझले व्यापारी पर पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें