फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ट्रैक्टर के खाई में गिरने से चालक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक के आशुतले गांव के पास एक ट्रैक्टर के खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है।
विज्ञापन

सल्ट के डगूला-पीपना मोटर मार्ग में आशुतले गांव के पास रविवार दोपहर करीब एक बजे एक ट्रैक्टर 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर खराब हो गया था। चालक वाहन को स्टार्ट कर ठीक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर खाई में जा गिरा। आसपास काम रहे मजदूरों और अन्य लोगों ने खाई में ट्रैक्टर गिरने की आवाज सुनी तो वह मौके पर एकत्रित हो गए। मजदूरों और अन्य लोगों ने खाई से ट्रैक्टर चालक भीम यादव (26) पुत्र रामायण सिंह निवासी मझौली राज थाना सलेमपुर देवरिया (यूपी) को बाहर निकाला। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि चालक के सिर में काफी चोट लगी है। चालक के अलावा ट्रैक्टर में अन्य कोई भी सवार नहीं था अन्यथा जनहानि अधिक हो सकती थी। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक चालक के परिजनों को दे दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है।
सल्ट में हैं दो डेंजर जोन
अल्मोड़ा। जिले में कुल 57 डेंजर जोन है। सल्ट में दो, सोमेश्वर तहसील में क्षेत्र में नौ, लमगड़ा में तीन, भतरौंजखान में तीन, द्वाराहाट में दो, अल्मोड़ा में सर्वाधिक 28 डेंजर जोन है। लोक निर्माण अल्मोड़ा निर्माण खंड द्वितीय में सात, राष्ट्रीय राजमार्गों में तीन समेत जिले में कुल 57 डेंजर जोन हैं। डेंजर जोन से गुजरते वक्त दुर्घटनाओं का खतरा मडराता रहता है।
विज्ञापन

एक साल में सड़क दुर्घटना में 30 लोगों ने गंवाई जान
अल्मोड़ा। जिले में 30 अगस्त 2021 से अब तक हुई सड़क दुर्घटनाओं में 30 लोगों की मौत हुई। जिसमें 27 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 86 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

अब तक हुई कुछ प्रमुख सड़क दुर्घटनाएं
09 अगस्त 2021- डबरा-क्वैराला मोटर मार्ग में कार दुर्घटना हुई जिसमें एक पुरुष की मौत हो गई थी जबकि तीन घायल हो गए थे।
22 अगस्त 2021- चिमटाखाल-भवनखाल मोटर मार्ग में कार दुर्घटना हुई जिसमें चार लोग घायल हो गए थे।
27 अगस्त 2021- बसौली-ताकुला मार्ग में हुई बस दुर्घटना में आठ यात्री घायल हो गए थे।
01 अक्तूबर 2021- तड़कोट-काफलीखान मोटर मार्ग में हुई कार दुर्घटना में एक की मौत हुई जबकि दो घायल हुए थे।
25 जून 2022- भुजान-चापड़ मोटर मार्ग में हुई डंपर दुर्घटना में एक की मौत हो गई थी। साथ ही दो घायल हुए थे।
20 जून 2022- बिलखेत-रानीखेत मोटर मार्ग में कार दुर्घटना हुई थी। जिसमें पांच यात्री घायल हो गए थे।
16 अगस्त 2022- जालली-द्वाराहाट मोटर मार्ग में हुई दुर्घटना में दो यात्री घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें