फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ घूमने आए पर्यटकों की बस कलवर्ट में फंसी

Sat, 15 Jul 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
पेरशान यात्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पहाड़ घूमने पहुंचे पर्यटकों की एक वॉल्वो बस शनिवार को सल्ट विकासखंड के अंतर्गत मरचूला-रामनगर मोटर मार्ग पर चिमटा के पास निर्माणाधीन कलवर्ट में फंस गई। बस को निकालने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस कारण सड़क में जाम लग गया। खबर लिखे जाने तक जाम नहीं खुल सका था।
विज्ञापन


सल्ट विकासखंड कजे अंतर्गत मरचूला-रामनगर मोटर मार्ग पर पिछले छह माह से निर्माण कार्य चल रहा है। मोटर मार्ग में कई स्थानों पर कलवर्ट बनाए जा रहे हैं। चिमटा के पास भी कलवर्ट निर्माण कार्य चल रहा है। लगातार बारिश होने के कारण कलवर्ट के आसपास कीचड़ भरने के साथ ही गड्ढे बन गए हैं। शनिवार को पहाड़ घूमने आए पर्यटकों की वॉल्वो बस यूपी 22- टी-8938 कलवर्ट में फंस गई। इस कारण सड़क में जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ दूर-दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।

मरचूला-रामनगर मोटर मार्ग से प्रतिदिन रामनगर, मरचूला, पौड़ी गढ़वाल, सराईखेत, मानिला, भिकियासैंण, देघाट, भौरनखाल, भौनखाल को दर्जनों वाहन जाते हैं, लेकिन सड़क की हालत ठीक नहीं होने के कारण आए दिन खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि कलवर्ट  खराब होने के कारण आए दिन वाहन चालक चोटिल हो रहे है। मार्ग में फिलसन होने के कारण कई बार दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें