फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: द्वाराहाट से आए प्रशिक्षणार्थियों ने देखे पौराणिक स्थल और मंदिर

Thu, 12 Oct 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
12almchk01pचौखुटिया पहुंचे प्र​शिक्षणा​र्थियों के साथ ट्रेनर व अति​थि आदि।
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पर्यटन विभाग उत्तराखंड व टूरिज्म एवं हाॅस्पिटेलिटी स्किल काउंसिल की ओर से चलाए जा रहे हेरिटेज टूरिज्म गाइड प्रशिक्षणार्थियों के द्वाराहाट से आए 30 सदस्यीय दल ने क्षेत्र के कई मंदिरों और पौराणिक स्थलों का भ्रमण कर ऐतिहासिक जानकारी जुटाई। इससे पहले गाइड और जीआईसी चौखुटिया के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई। गाइड प्रशिक्षण के महत्व और इससे होने वाले लाभ आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


उम्मीद व शिव पार्वती सदन के संयोजन में हुई कार्यशाला की अध्यक्षता पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष जगदीश चंद्र त्रिपाठी व संचालन हेम कांडपाल ने किया। विजय तिवारी, कृष्ण चंद्र शर्मा, ललित बिष्ट, गजेंद्र सिंह नेगी, दिनेश मनराल, जीवन नेगी आदि ने विचार रखे। गाइड अभय पांडे व मनमोहन अधिकारी ने अर्जित ज्ञान और अनुभवों को साझा किया। बाद में सामाजिक कार्यकर्ता जीवन नेगी, दिनेश मनराल ने टीम को लखनपुर, अगनेरी, शिव पार्वती सदन आदि क्षेत्रों का भ्रमण कराया। टीम ने बाद में ग्राम पंचायत ऊंचावाहन के थकुली उडियार का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें