पर्यटकों को भा रहे होम स्टे और पहाड़ी व्यंजन
अल्मोड़ा। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ रहा है। विभिन्न पर्यटक स्थलों पर होटल पैक हैं। पर्यटकों को होम स्टे और उनमें परोसे जाने वाले पहाड़ी व्यंजन खूब भा रहे हैं। पर्यटन विभाग के मुताबिक पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी।
बाल मिठाई बनी पर्यटकों की पहली पसंद
अल्मोड़ा। जिले की विशिष्ट पहचान बाल मिठाई के पर्यटक दीवाने हैं। बाल मिठाई के साथ ही सिंगोड़ी का भी पर्यटक जमकर लुत्फ उठा रहे हैं जिससे इसका कारोबार भी बढ़ गया है और व्यापारी खुश हैं। मार्च की अपेक्षा अप्रैल में बाल मिठाई का कारोबार 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Service: फर्जी वेबसाइटों को लेकर STF ने जारी की एडवाइजरी, ठगी से बचने को ऐसे करें पहचान
अल्मोड़ा में देशी, विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। इससे पर्यटन कारोबार में तेजी आएगी। पर्यटकों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। -
अमित लोहनी, जिला पर्यटन अधिकारी, अल्मोड़ा।
चार माह में अल्मोड़ा पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या
माह देशी विदेशी
जनवरी 9363 96
फरवरी 8065 229
मार्च 8606 444
अप्रैल 13358 398