फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का जश्न शुरू, लेकिन रानीखेत में उम्मीद के मुताबिक नहीं पहुंचे पर्यटक

विज्ञापन
रानीखेत के प्रख्यात गोल्फ मैदान पहुंचे कुछ पर्यटक फोटो खिंचाते हुए। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। 31 दिसंबर को भी रानीखेत के होटल, रिजॉर्टों में मायूसी छाई हुई है। प्रख्यात पर्यटक स्थलों पर भी इक्का-दुक्का लोग ही प्रकृति का आनंद उठाते देखे गए। बता दें कि पिछले साल तक रानीखेत हिल स्टेशन में 31 दिसंबर मनाने के लिए काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते थे। गोल्फ मैदान हो या चौबटिया के उद्यान में पर्यटकों की भीड़ देखी जाती थी, लेकिन इस बार उम्मीद से बेहद कम पर्यटक पहुंचने से होटल और रिजॉर्ट मालिकों में मायूसी है। गोल्फ मैदान पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए बंद कर दिया गया है। यहां इक्का दुक्का पर्यटक बाहर से गोल्फ के सौंदर्य का लुत्फ उठाते देखे गए। होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने बताया कि वाहन आ रहे हैं, लेकिन यह पर्यटक टिकेंगे कहां इसका भरोसा नहीं है। दरअसल, रानीखेत में मनोरंजन स्थलों का बेहद अभाव है। जिस कारण पर्यटक नैनीताल से रानीखेत तो पहुंचते हैं पर रात को ठहरने के लिए कौसानी अथवा अन्यत्र चले जाते हैं। मेघदूत होटल के कर्मचारियों ने बताया कि इस बार बेहद कम बुकिंग है।
विज्ञापन

रानीखेत में कम बिका मीट, मुर्गा और पेट्रोल, डीजल
रानीखेत। 31 दिसंबर को लेकर इस बार रानीखेत में उत्साह कमी ही है। होटल, रिजॉर्ट में बुकिंग कम होने का असर मुर्गा और मीट व्यवसायियों पर भी पड़ा है। मीट व्यवसायी शहजादे और प्रमोद पाल आदि ने बताया इस बार व्यवसाय कम ही रहा है। पर्यटक नहीं पहुंचे हैं। इधर पेट्रोल पंप के स्वामी चितरंजन मंगोली ने बताया कि खपत कम हुई है। हालांकि पेट्रोल थोड़ा अधिक बिका, लेकिन इस बार बाहर से पर्यटकों के वाहन नहीं आने का असर पेट्रोल की बिक्री पर पड़ा है। कोतवाल रमेश बोहरा ने बताया कि कोविड-19 के चालान 31 दिसंबर को नहीं हुए हैं। सैन्य भर्ती के कारण पूरा ध्यान व्यवस्था बनाने पर था। देर शाम तक चालान का कोई मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें