फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के कर्मचारी दो घंटे कार्य बहिष्कार पर रहे

Sat, 25 Mar 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैकडोर और पुनर्नियुक्ति सेवा विस्तार पर तत्काल रोक लगाने, विभाग में अधिकारियों, कर्मचारियों की नियुक्ति समेत 15 सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं होने से नाराज पर्यटन विभाग के कर्मचारी शनिवार को दो घंटा कार्य बहिष्कार पर रहे।
विज्ञापन


उन्होंने समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर 27 और 28 मार्च को पूर्ण कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। कार्य बहिष्कार के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने पर्यटन विभाग में मिनिस्टीरियल संवर्ग और लेखा संवर्ग का पुनर्गठन समेत 15 सूत्रीय बिंदुओं पर कार्रवाई कर समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर 27 और 28 मार्च को पूर्ण कार्य बहिष्कार पर जाने चेतावनी भी दी। कार्य बहिष्कार के दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य, किशन राम आर्य, सुंदर सिंह बोरा, धर्मानंद जोशी, पान सिंह कार्की आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें