फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कपीना के तोषित सेना में लेफ्टिनेंट बने

Wed, 18 Jun 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा कपीना निवासी तोषित लोहनी सेना में अफसर बन गए हैं। बीते शनिवार को आईएमए देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड के दौरान परिजनों ने उनके कंधों पर स्टार लगाए।
विज्ञापन


तोषित का परिवार सैन्य पृष्ठभूमि से है। उनके पिता रिटायर्ड कर्नल राजीव लोहनी ने सेना में 25 वर्षों तक सेवा दी। माता कविता लोहनी शिक्षिका हैं। तोषित ने आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा और दिल्ली पब्लिक स्कूल से शिक्षा ग्रहण की। ओटीए चेन्नई से नौ माह की ट्रेनिंग के बाद शनिवार को वह सेना का अंग बन गए। कार्यक्रम में उनके पिता कर्नल राजीव लोहनी और माता कविता लोहनी ने उन्हें सितारे लगाए। तोषित के चाचा डॉ. संदीप लोहनी शिक्षाविद हैं। तोषित की उपलब्धि पर अल्मोड़ा जनाधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी, नवदुर्गा महोत्सव समिति लक्ष्मेश्वर के अध्यक्ष सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, मनोज तिवारी, महेन्द्र सिंह रावत , अभिषेक जोशी, रमेश चन्द्र जोशी, गीता जोशी, भूपेन्द्र जोशी आदि ने समेत क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें